सभी खबरें

आम आदमी पार्टी ने अपना दायरा बढ़ाने का बनाया प्लान, राष्ट्र निर्माण यात्रा का हुआ आगाज, निकाय चुनाव में टक्कर देने को तैयार

 

दिल्ली चुनाव (Delhi Election) ख़त्म हो गया है और आप पार्टी को बड़ी जीत मिली है जिससे उसके कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अब दूसरे राज्यों में अपना दायरा फैलाना शुरू कर दिया है। राजस्थान (Rajasthan) में संगठन को मजबूती देने के मकसद से पार्टी ने राष्ट्र निर्माण यात्रा की शुरुआत भी की है।  

जयपुर: दिल्ली चुनाव में आप पार्टी ने 70 में से 62 सीट जीतकर एक बार फिर सरकार बना ली है। दिल्ली चुनाव (Delhi Election) नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अब दूसरे राज्यों में अपना दायरा फैलाना शुरू कर दिया है। राजस्थान (Rajasthan) में संगठन को मजबूती देने के मकसद से पार्टी ने राष्ट्र निर्माण यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में निकाली जा रही। यह यात्रा दो चरणों में प्रदेश के सभी सात संभागों, मुख्यालयों समेत 23 जिले कवर करेगी।

आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव की तैयारी में

आपको बता दें कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा, आगामी निकाय चुनाव और पंचायतीराज चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और वार्ड स्तर तक प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने केन्द्र में बीजेपी और राज्य में कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया है, लेकिन अब उन्हें निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को भी आजमाकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद लोगों का विकास की राजनीति पर भरोसा कायम हुआ है और राजस्थान में भी लोग आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीदों की नजर से देख रहे हैं। और हम लोग उम्मीदों पर पूरा खरा उतरेंगे। एक बार विकास को भी मौका देना चाहिए जैसे दिल्ली के निवासियों ने हमको दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button