शर्मसार होती इंसानियत:- इंदौर में 7 साल की बच्ची की उसके चाचा ने ही अपहरण कर कर दी हत्या, मां की वेदना करती चीत्कार

शर्मसार होती इंसानियत:- इंदौर में 7 साल की बच्ची की उसके चाचा ने ही अपहरण कर कर दी हत्या
इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में आए दिन इंसानियत शर्मसार हो रही है. एक 7 साल की बच्ची के साथ उसके चाचा ने हैवानियत की और पत्थर पर ढकेल कर मार डाला.. इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले रिश्ते के चाचा ने इंसानियत को तार-तार कर डाला. पहले 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण किया और उसे रिंग रोड के खंडहर में ले जाकर पत्थर पर ढकेल कर मार डाला. जब काफी वक्त तक बच्ची घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद कैमरे के फुटेज को देखा गया और उसमें उस व्यक्ति का चेहरा साफ नजर आया जो बच्चे को अपहरण कर ले जा रहा था. जब पुलिस उस आदमी के घर पहुंची तो उसने इस मामले को नकार दिया. कैमरा फुटेज देखने के बाद छानबीन करते हुए पुलिस रिंग रोड पहुंच गई और खंडार में बच्ची को देखा बच्ची के सिर से काफी खून बह गया था. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आज इस घटनाक्रम से आक्रोशित जनता ने थाने का घेराव किया और व्यक्ति को उन्हें सौंपने की बात कही या फिर फांसी देने की बात कही है.
मां की वेदना चीत्कार कर फांसी की मांग कर रही है..
https://twitter.com/jitupatwari/status/1309049686423207936?s=19




