सभी खबरें

बाग:- वन मंडल धार के तत्वाधान में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह पर आयोजित प्रतियोगिता संपन्न, प्रिया चौहान ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बाग:- वन मंडल धार के तत्वाधान में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह पर आयोजित प्रतियोगिता संपन्न,

प्रिया चौहान ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बाग/ मनीष आमले :- वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2020 हेतु वन मंडल धार के तत्वाधान में विभिन्न विषयों जैसे कविता पाठ , दीवार चित्रकला, मूर्तिकला पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें नगर की निजी शैक्षणिक संस्था सिटी कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं में अध्ययनरत बालिका प्रिया रिकाम सिंह चौहान ने कविता पाठ  प्रतियोगिता में भाग लेकर वन मंडल धार मैं द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया। सरदारपुर उप वन मंडल अधिकारी संतोष कुमार रनशोरे ,  बाग वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष चौहान, बाग डिप्टी रेंजर जोगड़ सिंह जमरा, ने बालिका प्रिया चौहान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। परिक्षेत्र लिपिक चित्रलेखा चौहान, वनरक्षक जानू बाई वास्केल आदि मौजूद थे। वन स्टाफ के साथ साथ विद्यालय परिवार के द्वारा बालिका प्रिया रिकाम सिंह चौहान को  बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button