चंडीगढ़ में 10 जनवरी को होगा मेयर पद हेतु चुनाव ,घोषित किए जाएंगे भाजपा के नए अध्यक्ष

चंडीगढ़ /गरिमा श्रीवास्तव :- चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष को चुना जाएगा। आयोग ने बताया कि 10 जनवरी को भाजपा के मेयर  पद हेतु चुनाव होगा। और उसके बाद अध्यक्ष तय किए जाएँगे।

 आपको बता दें कि भाजपा की चार महिला उम्मीदवारों के बीच मेयर पद हेतु दौड़ है ,देखना यह है कि रेस में कौन जीतेगा। इसमें राजबाला मालिक ,आशा जायसवाल ,हीरा नेगी ,और सुनीता धवन शामिल हैं। यह वह महिलाएं हैं जिनमे बराबरी की टक्कर है।

 

बताया जा रहा है कि हाईकमान ने नए अध्यक्ष पद हेतु नाम फ़ाइनल कर दिया है , जिसकी घोषणा 11  से लेकर 15 के बीच कभी भी की जा सकती है।
संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि हाईकमान ने अध्य्क्ष पद हेतु टंडन गुट को चुना है। पर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता।


 

आपको बता दें कि टंडन गुट के साथ साथ अरुण सूद का नाम भी आगे है।
वही पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का गुट हर संभव प्रयास कर रहा है कि अरुण सूद को अध्यक्ष पद न दी जाए।
अरुण सूद के अलावा रामवीर भट्टी का नाम भी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। रामवीर भट्टी का किसी भी भाजपा नेता के साथ कोई विवाद नहीं है।अभी कुछ भी संभावनाएं व्यक्त करना बेहद मुश्किल है कि अध्यक्ष पद हेतु भाजपा किसे चुनेगी।

आपको बता दें कि इस समय संजय टंडन भाजपा अध्यक्ष है जिन्हें इस पद पर बने हुए दस साल हो गए हैं। टंडन भी पूर्व मेयर अरुण सूद को नया अध्यक्ष बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं जबकि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन पूर्व मेयर देवेश मोदगिल को नया अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।

राजनीति के इस घुमावदार खेल में कुछ भी अनुमान लगाना कठिन है ,क्योंकि कब पासा किस तरफ पलट जाए पता नहीं चलता।

 

 

 

Exit mobile version