सीहोर : "पापा मम्मी के छाती पर बैठकर मार रहे थे",

सीहोर

प्रदेश के सीहोर (Sehore) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक ही परिवार के दो लोगों कि हत्या कर दी गई है। इसकी इकलौती गवाह एक 4 साल कि बच्ची है। जिसका कहना है कि उसके पापा ने ही इन दोनों हत्यायों को अंजाम दिया है। हत्या किन वजहों से हुई है अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला सुमनबाई की शादी 3 वर्ष पहले लीलाखाड़ी में हुई थी। वह अपने पति के साथ फ्रीगंज बिलकिसगंज में रहती थी, एक सप्ताह पहले महिला की 45 वर्षीय मां भी वहां पहुंची थी। महिला और उसकी मां 2 बच्चों के साथ घर में थी। पति राजमल घर पर नहीं था। महिला का भाई किसी काम से बुधवार को फ्रीगंज पहुंचा। जैसे ही वह गेट खोला तो घर के अंदर मां-बहन की लाश पर उसकी नजर पड़ी।

अवैध संबंध हो सकते हैं कारण 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की वजह अवैध संबंध हो सकते हैं। हालांकि, संदेह के आधार पर पुलिस ने सुमन के पति राजमल राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। लेकिन, देर शाम तक पुलिस हत्या की वजह नहीं बता सकी। बताया जाता है कि सुबह राजमल का भाई दूध लेकर वहां गया था। सबसे पहले उसने देखा कि घर में दोनों की हत्या हो गई। इसके बाद उसने राजमल और अन्य को बताया। सूत्रों के अनुसार, सुमन की बेटी का कहना है कि पापा छाती पर बैठकर मार रहे थे। पुलिस के अनुसार, राजमल राठौर का कहना है कि वह रात के समय घर नहीं गया।

मामले में एएसपी समीर यादव ने बताया कि डायल 100 से सूचना आई थी बिलकिसगंज क्षेत्र के फ़्रीगंज मोहल्ले में दो लोगों की हत्या हो गई है। पुलिस ने मौके पर देखा तो 26 वर्षीय सुमन और उसकी मां लीलाबाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसमे मर्ग कायम कर लिया है जो संदिग्ध हैं, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हम बहुत जल्दी ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

Exit mobile version