लखीमपुर: किसानों की मौत पर बवाल, एक पत्रकार की भी मौत,भाकियू ने देशव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान, देर रात लखीमपुर को निकली प्रियंका गांधी

लखीमपुर: किसानों की मौत पर बवाल, एक पत्रकार की भी मौत,भाकियू ने देशव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान, देर रात लखीमपुर को निकली प्रियंका गांधी

 

 लखीमपुर:-उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी के नीचे रौंदे जाने से 8 किसानों की अब तक मौत हो चुकी है. किसानों के साथ-साथ एक पत्रकार का भी शव मिला है. यानी अब तक कुल मृतकों की संख्या 9 हो चुकी है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने कहा कि आंदोलन में शामिल अराजक तत्वों से हिंसक झड़प में चालक व तीन कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। मेरा बेटा गाड़ी में नहीं था। कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जा रहे थे।

सियासी उबाल के बीच कांग्रेस, सपा जैसी विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेता आज लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर के लिए रात को ही निकल गई थीं।

 अजय मिश्रा के बेटे आशीष पर हत्या का मामला दर्ज:-

 अजय मिश्रा के बेटे आशीष पर अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आशीष समेत 14 लोगों के खिलाफ बलवा और साजिश रचने का भी मामला कायम किया है.

Exit mobile version