हाथरस के बाद बलरामपुर में शर्मसार करने वाली घटना, गैंगरेप कर पीड़िता की कमर तोड़ी, पुलिस ने देर रात कर दिया अंतिम संस्कार

हाथरस के बाद बलरामपुर में शर्मसार करने वाली घटना, गैंगरेप कर पीड़िता की कमर तोड़ी, पुलिस ने देर रात कर दिया अंतिम संस्कार

 बलरामपुर / गरिमा श्रीवास्तव:- अभी हाथरस की घटना से देश में आक्रोश फैला ही था कि बलरामपुर में एक दलित लड़की के साथ गैंग रेप कर उसकी कमर की हड्डियां तोड़ दी गई. यह पूरा वाकया 29 सितंबर की शाम का है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर से अपनी बर्बरता दिखाते हुए रातों-रात उस पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया. इस बार अंतिम संस्कार में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को शामिल कर लिया था… 

 हाथरस से 500 किलोमीटर की दूरी पर बलरामपुर मे यह वाकया हुआ. पीड़िता की मां ने पूरा दर्द बयां करते हुए कहा कि सुबह में वो घर से निकली थी, जब शाम तक नहीं लौटी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूत्रों ने कहा कि वह शाम 7 बजे के आसपास लौटी, हमलावरों ने उसे ई-रिक्शा पर बिठाकर अपने घर भेज दिया था. उस वक्त युवती बेहोशी की हालत में थी. परिजन उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया. रास्ते में उसकी मौत हो गई.

 परिजनों ने बताया कि युवती सुबह बीकॉम में एडमिशन कराने के लिए घर से निकली थी. शाम में वह मरणासन्न स्थिति में एक रिक्शे में बैठ कर आई. वह कुछ भी नहीं बोल पा रही थी बस दर्द से कराह रही थी और कह रही थी बहुत दर्द है अब नहीं बचूंगी. इस पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें से एक नाबालिग है. 

 इस पूरे मामले पर मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। आज सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना न्यूज़ में देखी जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया. 

उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, बलात्कारियों एवं अन्य अराजक तत्वों का राज चल रहा है। यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। खासकर इस सरकार में यहां की बहन-बेटियां बिलकुल सुरक्षित नहीं है

Exit mobile version