भोपाल: बिगड़ी आर्थिक स्थिति के कारण पूरे परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश, 2 की हुई मौत, 2 घायलों का इलाज जारी।

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के सहारा स्टेट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक पूरे परिवार ने आत्महत्या करने की कोशिश की है इस मामले में दो की मौत हो चुकी है और दो अन्य घायलों का इलाज जारी है.

 बताते चलें कि  एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश की,जिसमें से बेटे और पति की मौत हो गई.

 ऐसी बातें सामने आ रही है कि इन लोगों ने बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की.

 

 सबसे पहले पति, पत्नी ने जहर पिया और 16 साल के बेटे और 14 साल की बेटी पर टाइल्स कटर से वार किया.

बेटे और पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी और पत्नी का इलाज चल रहा है

मृतक सिविल इंजीनियर था जो काफी दिनों से बेरोजगारी से जूझ रहा था. आर्थिक तंगी से पूरा परिवार परेशान था जिसकी वजह से यह कदम उठाया

 

 

Exit mobile version