ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

बागेश्वर धाम में 220 ईसाइयों ने अपनाया सनातन धर्म, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की घर वापसी पर दिया आशीर्वाद

प्रणय शर्मा, छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। लोगों का मानना हैं कि बाबा के दिव्य दरबार में सभी की मनोकामना पूरी होते हैं। इसी कारन यह दरबार आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। बीते दिन बागेश्वर धाम में महायज्ञ के समापन पर सैकड़ों हिंदू परिवारों की घर वापसी भी हुई। जहां बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने कथा मंच से सभी भटके हुए हिंदुओं को पुन: सनातन धर्म से जोड़ा। हिंदुओं की घर वापसी कराने का यह काम बागेश्वर धाम का धर्म जागरण मंच के प्रयासों से लगातार जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, 4 बसों में 200 से अधिक लोग बागेश्वर धाम पहुंचे। इन सभी की घर वापसी बागेश्वर धाम के महाराज कथा पंडाल से कराने ले जाया गया। जिसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आशीर्वाद देकर सभी को सनातन धर्म से जोड़ा।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि यह सभी लोग हिन्दू धर्म से भटक कर इसाई धर्म में चले गए थे और कुछ लोग चर्च जाकर ईसाई धर्म के प्रति आकर्षित हो रहे थे। ऐसे में सभी लोगों को फिर से सनातन धर्म से जोड़ा गया है। यह सभी लोग सागर जिले के चार गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कथा के दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम महिला ने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म को अपनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button