नेता प्रतिपक्ष ने सिंधिया के खिलाफ SC में दायर SLP को लिया वापस

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में राजनितीक घमासान के बीच नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दायर चुनाव याचिका मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने ग्वालियर हाईकोर्ट में फिर आवेदन लगाया है। सिंधिया के खिलाफ दायर चुनाव याचिका की सुनवाई दूसरी बेंच में कराए जाने की मांग की है। ग्वालियर हाईकोर्ट की सुनवाई में पक्षपात का आरोप लगाया है। वहीं हाईकोर्ट ने आवेदन स्वीकर कर लिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के आवेदन पर 11 अगस्त को हाईकोर्ट सुनवाई करेगी।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष ने सिंधिया के खिलाफ चुनाव याचिका दायर की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राज्यसभा के नामांकन में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। आरोप है कि FIR की जानकारी छिपाई गई है। इसलिए सिंधिया का निर्वाचन रद्द करने मांग की है। इस मामले में इससे पहले भी हाईकोर्ट में कई दफा सुनवाई की जा चुकी है।




