एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी ने ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर के अभियान में कहा- हमें मेकअप परिभाषित नहीं करता

एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी ने ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर के अभियान में कहा- हमें मेकअप परिभाषित नहीं करता
एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर के अभियान से जुड़ी और इसी दौरान उन्होनें मेकअप को लेकर का कहा कि उन्हें मेकअप परिभाषित नहीं करता है बल्कि हर इंसान को अंदर से सुंदर होना चाहिए.बता दें कि अभियान वीडियो में एसिड अटैक सरवाइवर और एक्टिविस्ट लक्ष्मी अग्रवाल ने संदेश देते हुए कहा है कि उन्हें मेकअप परिभाषित नहीं करता है. नायका का अभियान हैशटैग व्हाट मेक्स यू ब्यूटीफुल के एक वीडियो में लक्ष्मी दिखाई देती हैं. शुरुआत में वह तैयार होती और मैक-अप करती नजर आती हैं. यह बीच में रुकता है
और इसमें कहा जाता है कि लक्ष्मी खुद को मेकअप से परिभाषित नहीं करती हैं और वह ऐसे ही इस दुनिया में रहना चाहती है, जहां 'खूबसूरत' दिखने पर बहुत अधिक जोर दिया जाता है. ब्रांड ने अपने बयान में कहा, “जिन शारीरिक अपेक्षाओं के साथ हम सौंदर्य के मानकों का उपयोग करते हैं, वे कभी-कभी समाप्त हो जाती हैं. महिलाएं कई बार अंत में अपने बारे में भयानक महसूस करती नजर आती हैं, जहां वह फिल्टर और सोशल मीडिया परफेक्शन की एक ऐसी दुनिया से घिरी हैं और जहां वे कभी नहीं रह सकती हैं.”



.jpeg)
