ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

राजधानी भोपाल से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट फिर से होगी शुरू, 1 अप्रैल को अस्थाई रूप से हुई थी बंद

प्रणय शर्मा,भोपाल। मध्य प्रदेश में हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, आज 15 मई से भोपाल से बेंगलुरु के बीच इंडिगो की फ्लाइट फिर से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने 1 अप्रैल से इस फ्लाइट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। जिसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि अब फिर से भोपाल से बेंगलुरू की हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई है.

इंडिगो की फ्लाइट भोपाल से रात 8.15 बजे उड़ान भरेगी और रात 10.20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। भोपाल-बेंगलुरु के लिए वर्तमान में चल रही मॉर्निंग फ्लाइट अब कोच्चि तक फिर चलने लगी है। यह फ्लाइट सुबह 9.35 बजे भोपाल से उड़ान भरकर सुबह 11.40 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे कोच्चि पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button