सभी खबरें

झारखंड में गठबंधन की जीत के बाद लालू यादव ने बेटे को कहा- बिहार में कड़ी मेहनत करें

झारखंड में गठबंधन की जीत के बाद लालू यादव ने बेटे को कहा- बिहार में कड़ी मेहनत करें

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सफलता से उत्साहित आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा है. राज्य में एक साल के अंदर ही विधानसभा चुनाव होना है. राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का हिस्सा है. कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है. चारा घोटाला मामले में रांची में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का संदेश उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया. तेजस्वी ने झारखंड की राजधानी रांची में एक अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मुलाकात की. जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का वहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल में लालू से मुलाकात कर आने के बाद तेजस्वी ने कहा, ‘‘झारखंड के परिणाम का असर बिहार पर पड़ेगा. लालूजी ने बिहार में हमारे कार्यकर्ताओं के लिए संदेश दिया है कि झारखंड में आपने जितनी मेहनत की, उससे भी चार गुना मेहनत करें.’’ झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button