ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: भोपाल पहुंचे अमित शाह: सीएम शिवराज सरकार का पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड

भोपाल। मध्यप्रदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। जहाँ प्रदेश के मुखिया शिवराज ने स्टेट हैंगर पर शाह का स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि शाह भोपाल में प्रदेश की शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इस रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण महाअभियान नाम दिया गया है। इसके बाद ग्वालियर में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। जहां वे प्रदेश भर के 1500 से ज्‍यादा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

अमित शाह का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री शाह दोपहर 12.25 बजे कुशाभाउ ठाकरे सभागार पहुंचेंगे। जहां सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। 2.40 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। 3.35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 5.20 बजे गायत्री नगर में संपर्क अभियान में शामिल होंगे। 5.50 बजे होटल आदित्याद में बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button