MP में 50% कमीशन पर बवाल: कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर कही ये बात…

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी के भ्रष्टाचार और 50 फीसदी कमीशन वाले ट्वीट पर सियासी बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के आरोपों को झूठा बताते हुए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। ना केवल प्रियंका गांधी, बल्कि पूर्व सीएम कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में FIR दर्ज करवाई है। वहीं अब इस पर कांग्रेस नेता अरुण यादव का ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है ,उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगें 50 फीसदी कमीशनखोरों से। जब कांग्रेस के नेता अंग्रेजों से नहीं डरे तो उनके तलवे चांटने वालों से भी नहीं डरेंगे। अरुण यादव ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी कहते है “डरो मत”, जब कांग्रेस पार्टी के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे तो उनके तलवे चांटने वाली विचारधारा की एफआईआर से भी नहीं डरने वाले।
जब कांग्रेस पार्टी के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे तो उनके तलवे चांटने वाली विचारधारा की एफआईआर से भी नहीं डरने वाले, हमारे नेता राहुल गांधी जी कहते है "डरो मत" ।
पहले लड़ें थे गोरों से, अब लड़ेंगें 50 फीसदी कमीशनखोरों से ।#50फीसदी_कमीशनखोर_सरकार pic.twitter.com/74OUd5nceo— Arun Subhash Yadav (@MPArunYadav) August 12, 2023
.jpeg)



