सभी खबरें

गौशाला : मिर्ची बाबा का "शिवराज सरकार" पर गंभीर आरोप, कह गए ये बड़ी बात

विदिशा : बुधवार को विदिशा की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण मिर्ची बाबा ने किया। इस दौरान वो सरकार पर एक बार फिर से हावी नज़र आए, उन्होंने शिवराज सरकार को अड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। दरअसल, मिर्ची बाबा गौरक्षा को लेकर लगातार सड़को पर है, हालही में भोपाल के बैरसिया में भी गायों की मौत और कंकाल मिलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद से ही मिर्ची बाबा सड़कों पर है। 

इसी बीच बुधवार को विदिशा पहुंचे मिर्ची बाबा ने गौशालाओं का निरीक्षण करते हुए शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। यहां गौशालाओं में गायों की दुर्दशा के लिए शिवराज सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मिर्ची बाबा का आरोप है कि गौशाला में गायों के लिए शासन से 6 महीने से राशि नहीं भेजी गई है। उन्होंने मांग कि के प्रतिदिन प्रति गाय के हिसाब से 50 की राशि भेजी जाए। राष्ट्रीय स्तर पर उसे राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। 

इस दौरान मिर्ची बाबा ने जिला प्रशासन पर भी शिवराज सरकार के दबाव में आकर उन्हें 1 घंटे से ज्यादा इंतजार करवाने का भी आरोप लगाया। गायों की दुर्दशा पर उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने का भी ऐलान किया था। जिसे भारी पुलिस बल ने विफल कर दिया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button