सभी खबरें

Election 2022 : चुनाव आयोग का बड़ा निर्णय, अब सभी पार्टियां कर सकेंगी ये काम

नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज़ है। जहां एक तरफ सभी राजनैतिक दल अपने अपने तरीकों से प्रचार प्रसार कर जनता को अपनी और खेच रहे है तो वहीं दूसरी तरफ अब चुनाव आयोग भी हालात को देखते हुए समय समय पर बड़े फ़ैसले ले रहा हैं। 

दरअसल, निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कोविड​​​​-19 के मामलों में वृद्धि के चलते प्रत्यक्ष रैलियों, रोड शो और पदयात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।

लेकिन अब चुनाव आयोग ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए राजनीतिक दलों को सीमित संख्या में लोगों के साथ प्रचार पदयात्रा की अनुमति दै दी है। इसके साथ ही प्रचार का वक्त चुनाव आयोग ने 4 घंटे और बढ़ा दिया है। अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक राजनीतिक दल चुनाव प्रचार कर सकेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना की रफ्तार में आई कमी को देखते हुए आयोग ने ये फ़ैसला लिया है। कहा जा रहा है कि अगर कोरोना पॉजिटिविटी रेट कम होता रहा तो चुनाव आयोग आगे इन पाबंदियों पर और ढील दे सकता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button