राजधानी में BSP का शक्ति प्रदर्शन: मायावती के भतीजे आनंद हुए शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बाद अन्य राजनैतिक पार्टयों ने चुनावी तयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी भोपाल में BSP ने शक्ति प्रदर्शन किया है। जिसमें पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी शामिल हुए। वहीं हजारों की संख्या में राजभवन घेराव करने निकले बसपा कार्यकर्ता को रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया।
यूपी की पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद का भोपाल एयरपोर्ट पर बसपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हजारों की संख्या में राजभवन घेराव करने निकले बसपा कार्यकर्ता को रास्ते में रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी बंदोबस्त तैयारियां कर कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोक लिया। वहीं पुलिस और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच में धक्का-मुक्की भी हुई। बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल में नाम ज्ञापन सौंपकर अपने प्रदर्शन को खत्म किया। BSP के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पीप्पल ने बताया कि आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी वर्ग और दूसरे पोडित शोषित वर्गों के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

.jpeg)


