सभी खबरें

एमपी में पहले योजना के तहत किसानों के खातों में डाले पैसे, अब अपात्र बताकर कर रहे हैं राशि वसूल 

  • 2018 में किसानों के खातों में डाले गए योजना के तहत पैसे 
  • अब अपात्र बताकर हो रही वसूली 
  • किसान पैसे चुकाने के लिए जेवर, जमीं रख रहे गिरवी 

भोपाल/निशा चौकसे:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ी गड़बड़ी हुई है ऐसा बताया जा रहा है. बता दें कि मध्यप्रदेश में 2 लाख 51 हजार 391 ऐसे किसान हैं, जिनके खातों में योजना के तहत 19 करोड़ 57 लाख 38 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए हैं. पैसा आते ही लोगों ने इन्हे खातों से निकाल लिया, बड़ी बात तो यह है कि इन लाभार्थियों में कई लोग इनकम टैक्स देते हैं तो कहीं एक ही परिवार के कई लोगों के खातों में पैसे आए हैं और 80 हजार किसान ऐसे मिले हैं जिनकी मौत हो चुकी है. भोपाल में जिनकी संख्या करीब 2570 है. जिसकी सभी जिला प्रशासन ने वसूली शुरू कर दी है. 

कमलनाथ ने कही ये बातें 
इस पर कमलनाथ ने ट्वीट कर तंज़ कसते हुए कहा कि सरकार की यह किसान सम्मान निधि योजना प्रदेश के लाखों किसानों के लिए किसान अपमान योजना बन गई है. जो इस राशि को खर्च कर चुके हैं, जिनके पास अब वापस देने के लिए पैसे नहीं हैं, अब वो अपनी जमीन और गहने गिरवी रख कर कर्ज लेकर यह राशि चुकाने में लगे हैं. साथ ही कहा कि इन घटनाओं से पात्र किसान भी इस सम्मान निधि की खाते में आई राशि का उपयोग करने से दर रहे हैं की कब सरकार उन्हें अपात्र बताकर राशि वसूलने का नोटिस न थमा दे. 
प्रधानमंत्री पर भड़क कर बोले कि पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर प्रदेश में उपचुनावों के देखते हुए बढ़-चढ़कर किसानों के खाते में राशि डलवाई गई, इसका खूब प्रचार प्रसार किया, खूब श्रेय लिया और अब प्रदेश में लाखों किसानों से वसूली कर रहे हैं.   

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button