सभी खबरें

भारत बंद आज: राकेश टिकैत ने बताया भारत बंद को किसानों के लिए फायदेमंद

भारत बंद आज: राकेश टिकैत ने बताया भारत बंद को किसानों के लिए फायदेमंद

 

  •  भारत बंद आज
  •  सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा भारत बंद
  •  राकेश टिकैत ने कहा भारत बंद किसानों के आंदोलन का हिस्सा

 नई दिल्ली:– किसानों ने आज पूरे देश भर में भारत बंद का आह्वान किया है यह भारत बंद सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रहेगा. नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद किया गया है.

भारत बंद पर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस बंद का राजनीति से कुछ भी लेनादेना नहीं है। भाजपा के विरोध पर उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार किसकी है? यह कानून कौन लेकर आया है? ऐसे में यह भारत बंद किसके खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन सरकार के खिलाफ है।

 ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब भारत बंद हुआ है :- राकेश टिकैत

 राकेश टिकैत से भारत बंद को लेकर सवाल पूछा गया कि इस आंदोलन से और भारत बंद से आप लोगों को क्या फायदा होगा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा किक्या यह देश में पहली बार बंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जो सरकार में हैं जब वे लोग बंद करते थे तो उन्हें क्या हासिल होता था। हमने तो उनसे ही सीखा है? टिकैत ने कहा कि हो सकता है कि भारत बंद से ही कुछ रास्ता निकल जाए। उन्होंने कहा कि यह भी आंदोलन का ही एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार बेइमान है, धोखेबाज है। जो सरकारें हैं वह आरोप लगाने का काम करती हैं।

 अगले 10 साल तक आंदोलन करने को तैयार किसान

 कृषि कानूनों के विरोध में लगातार किसान सरकार से मांग कर रहे हैं.

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा था कि पिछले दस महीने से केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान दस वर्षों तक आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम काले कानूनों को लागू नहीं होने देंगे। टिकैत ने पानीपत में ‘किसान महापंचायत’ में कहा कि आंदोलन को 10 महीने हो गए। सरकार को कान खोलकर सुनना चाहिए कि अगर हमें दस वर्षों तक आंदोलन करना पड़े तो हम तैयार हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button