सभी खबरें

सीएम ने की भू-अधिकार योजना की घोषणा, कहा गरीबों को घर बनाने के लिए देंगे सरकारी जमीन, झोला भरकर देंगे अनाज कोई नहीं रहेगा भूखा…

  • मुख्यमंत्री ने की भू-अधिकार योजना की घोषणा 
  • झोला में भर भर अनाज दो, कोई भूखा न रहे: सीएम 
  • 27 तारीख को टीकाकरण का फिर चलेगा महाअभियान 

भोपाल/निशा चौकसे:- मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेगांव दौरे पर हैं, इस बीच वहां जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना की घोषणा की. सीएम ने कहा अभियान चला कर सभी गरीबों को जमीन का टुकड़ा देकर उसका मालिक बनाएंगे. साथ ही कहा की जिनके पास घर नहीं हैं उन्हें सरकारी जमीन से प्लांट काट कर देंगे सरकारी जमीन न होगी तो प्राइवेट जमीन खरीद कर प्लांट काट कर गरीबों को देंगे, सतना जिले को सर्वे कर मॉडल बनाएंगे, फिर उस पर घर बनाएंगे 

मुख्यमंत्री ने खनिज मंत्री को मंच से निर्देश देते हुए कहा कि जहां खेती होगी वहां से चूना पत्थर नहीं निकाला जाएगा, वहां नही लगेंगी खदान। साथ ही कहा कि 27 तारीख को टीकाकरण का फिर महाअभियान चलेगा, घर से ढूंढ-ढूंढ कर टिका लगाया जाएगा. सांसद को निर्देश देते हुए कहा कि हर गरीब को झोला में भर भर अनाज दो, कोई भूखा न रहे.  

सीएम शिवराज ने रेगांव में कॉलेज खोलने की घोषणा और कहा कि इसी सत्र से कॉलेज खोले जाएंगे. गांव में 18 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल खोलने की भी घोषणा की. सरकारी स्कूल की ड्रेस सिलने का काम स्व सहायता समूह की बहने ही करेगी, ठेकेदार नहीं करेंगे अगर शिकायत मिली तो कार्यवाही की जाएगी. यहां के बच्चो को खेल के लिए स्टेडियम की जरुरत है उनके लिए खेल का एक अच्छा मैदान बनवाएंगे। गांव की चौकी का भी थाने में उन्नयन कर दिया जाएगा. आसपास के कई गांव के नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा. खेरुआ सरकार मंदिर में सामुदायिक भवन बनेगा. साथ ही मुख्यमंत्री बोले हम राज करने वाली सरकार बदल देंगे, हम जनता की सरकार चलाएंगे. जनता के साथ सरकार चलाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button