सभी खबरें

रायसेन : देवनगर ग्रामीण ब्लॉक में मदनलाल चौधरी ने किया जनसम्पर्क

रायसेन : देवनगर ग्रामीण ब्लॉक में मदनलाल चौधरी ने किया जनसम्पर्क
रायसेन/ सांची से अमित दुबे की रिपोर्ट : – 
रायसेन /साँची विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी  मदनलाल चौधरी ने सोमवार सुबह 9.30 बजे देवनगर ब्लॉक के ग्राम बनखेड़ी से अपना जनसम्पर्क शुरू किया। इसके उपरांत वे सगोनिया, खैरखेड़ी, हैदरी, गुफा, राजड़ी, चांदपुर, खेजड़ा, बहेडिया में जनसम्पर्क करने पहुँचे उन्हें जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीण मतदाताओं का आशीर्वाद मिला।  चौधरी ने सभी जगह ग्रामीणों को अपने सम्बोधन में कहा कि वे जनता की अपेक्षा पर खरा  उतरते हुए क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगें। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है ,यह उपचुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा ,यह तय करेगा कि प्रदेश कौन सी पटरी पर चलेगा ,प्रदेश के नौजवानों का ,किसानों का भविष्य क्या होगा।  चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराकर भाजपा ने संविधान और प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। उनके साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में विजय बनाने की अपील की। मदनलाल चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि गद्दारों को सबक सिखाने के लिए जनता पूरा मन बना चुकी है। मुझे जनता की ओर से भरपूर स्नेह और सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस की जीत के बाद सांची क्षेत्र के विकास के लिए हम पूरा प्रयास करेंगे। किसानों की कर्जमाफी और गरीबों को सभी कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी  मदनलाल चौधरी को जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणजनों का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। उनके गांव में पहुँचते ही हर वर्ग के लोग उत्साह के साथ उनसे मिलते नजर आते हैं। ग्रामीण यह बात उनके ही सामने कहते हैं कि इस बार साँची का विधायक गरीब का बेटा बनेगा।  चौधरी ने जनता को कमलनाथ सरकार के 15 महीनों की उपलब्धियां बताईं। कांग्रेस प्रत्याशी  मदनलाल चौधरी को जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणजनों का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। उनके गांव में पहुँचते ही हर वर्ग के लोग उत्साह के साथ उनसे मिलते नजर आते हैं। ग्रामीण यह बात उनके ही सामने कहते हैं कि इस बार साँची का विधायक गरीब का बेटा बनेगा।                                                                                                  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button