सभी खबरें

दिग्गज अदाकारा सायरा बानो की तबियत बिगड़ी, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती

  • एक्ट्रेस सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी 
  • अपने पति दिलीप साहब को खोने के बाद से हैं ग़मज़दा 
  • मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती 

मुंबई/अंजली कुशवाह: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो की तबीयत काफी खराब है. मिली जानकारी के मुताबिक वह तीन दिन से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती में हैं. कहा जा रहा है कि उनका बीपी सामान्य नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से ऑक्सीजन का स्तर कम है और सांस लेने में भी तकलीफ बनी हुई है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है. यह भी कहा जा रहा है कि दिलीप कुमार की मौत के गम की वजह से सायरा बानो सदमें में थीं और वो अक्सर दिलीप साहब को याद करके भावुक हो जाया करती थीं और इसका ही असर उनकी सेहत पर पड़ा है.
जानकारी के मुताबिक सायरा बानो का शुगर लेवल बढ़ गया है. शुरूआती जांच में पता चला है कि ब्लड प्रेशर भी हाई है. जिसके बाद डाक्टर्स सभी जरूरी टेस्ट कर रहे हैं. 
आईसीयू में कराया गया भर्ती
दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो अपने पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को खो दिया था, इसके बाद से वो काफ़ी दुखी हैं और उस ग़म से बाहर नहीं आ पा रही हैं. फ़िलहाल वह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में है. बता दे कि फ़िलहाल सायरा बानो उम्र 77 साल हैं.
07 जुलाई को हुआ था दिलीप कुमार का निधन
बता दें कि करीब दो महीने पहले एक्ट्रेस सायरा बानो के पति और दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का निधन हो गया, जिसके बाद से सायरा बिल्कुल अकेली पड़ गई हैं. 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कहा. दिलीप कुमार काफी लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button