उमंग "I Love You"… बेटा मुझे "माफ़ कर देना", जानिए और क्या क्या लिखा था Sucide Note में…

मध्यप्रदेश/भोपाल : रविवार रात को पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के बंगले में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उमंग सिंघार का नाम लिखा हैं। महिला ने सुसाइड नोट में परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही हैं।
अब ये सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आत्महत्या से जुड़े कई पहलूओं पर प्रकाश डाला गया हैं।

इस नोट में लिखा है- मैं जो कुछ कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं हैं। उमंग आई लव यू। पूर्व मंत्री के अलावा सुसाइड नोट में महिला मित्र ने बेटे आर्यन को संबोधित करते हुए लिखा है कि बेटा मुझे माफ कर देना मैं तेरे लिए बहुत कुछ करना चाहती थी लेकिन कुछ नहीं कर पाई।
हालांकि, मृतक सोनिया भारद्वाज के बेटे आर्यन (aryan) का इस मामलें में बड़ा बयान सामने आया। उसने कहा कि मां के जाने के बाद अब यदि दुनिया में इसका कोई है तो वह उमंग ही हैं। उसने यह भी खुलासा किया कि उसने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जो उमंग सिंघार के खिलाफ हो। लिहाजा उमंग के खिलाफ दर्ज FIR वापस होनी चाहिए। इस FIR को उसने राजनीति से प्रेरित होना भी बताया। आर्यन ने उमंग सिंघार को अपना गार्जियन बताया हैं।
बता दे कि भोपाल पुलिस ने पूर्व मंत्री पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस की जांच में सुसाइड नोट और नौकर के बयानों के आधार पर पूर्व मंत्री सिंघार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया हैं।
वहीं, इस से पहले उमंग सिंघार भी आईजी भोपाल को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर चुके है और सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि पुलिस उनके ऊपर FIR दर्ज नहीं कर सकती।
Note : द लोकनीति इस सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं करता ये नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं।




