सभी खबरें

हॉर्स ट्रेडिंग :- संजय पाठक मेरे मित्र का बेटा है, ज्यादा पैसे कमा लिया तो भटक गया :- दिग्विजय सिंह

  • दिल्ली से भोपाल वापस लौटे दिग्गी
  • संजय पाठक को लेकर दिग्विजय सिंह ने कही यह बात

भोपाल :– दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) आज भोपाल लौटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी मलाई खाने वाली पार्टी है।भाजपा विधायकों को लेकर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया कि क्या वाक़ई में भाजपा के विधायक कांग्रेस में आ रहे हैं जिसमे नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi)और संजय पाठक (Sanjay Pathak) का नाम मुख्य रूप से लिया गया तो दिग्विजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि संजय पाठक के पिता सत्येंद्र पाठक मेरे निजी मित्र थे, वह जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर के अध्यक्ष थे जब मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। साथ ही साथ यह भी कहा कि संजय पाठक को हमने ही जिला परिषद् का अध्यक्ष बनाया था। ये हमारे ही मित्र का बेटा है। असल में इसने पैसे ज़्यादा कमा लिए हैं इसीलिए वह भटक गया है।

साथ ही साथ उन्होंने यह कहा कि विधायकों का आना जाना कमलनाथ जी तय करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button