जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखी खुली चिट्ठी, कहा "कांग्रेस मनोबल तोड़ने का कर रही काम"
.jpeg)
जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी को लिखी खुली चिट्ठी, कहा “कांग्रेस मनोबल तोड़ने का कर रही काम”
नई दिल्ली:– कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर रही है. जिसके बाद आज जेपी नड्डा ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुली चिट्ठी लिखी है.
कोरोना काल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच फिर सियासी तनातनी तेज हैं. बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर आरोपों का जवाब दिया है. नड्डा ने चिट्ठी में लिखा है कि कोरोना काल में कांग्रेस का बर्ताव दुखद रहा है.


जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने भारतीय वैक्सीन का उड़ाया मजाक
कांग्रेस ने भारतीय वैक्सीन का मजाक उड़ाया है. नड्डा ने कहा कांग्रेस मनोबल तोड़ने का काम कर रही है. इससे पहले सोनिया गांधी ने कोरोना, वैक्सीन, ऑक्सीजन को लेकर सरकार पर तमाम हमले किए थे..
महामारी में भी विपक्ष कर रही राजनीति :-
बता दें कि जेपी नड्डा ने इस आपातकाल के दौरान कांग्रेस की भूमिका और कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के नकारात्मक रैवेये पर सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का कहना है कि कोरोना महामारी के वक्त भी नकारात्मक राजनीति की जा रही है जिसका वे विरोध करते हैं.




