सभी खबरें

   जबलपुर :  किसानों को बेच डाली करोड़ों की नकली दवाएं और कीटनाशक, ऐसे चलता था पूरा खेल पढ़ें पूरी खबर

   जबलपुर :  किसानों को बेच डाली करोड़ों की नकली दवाएं और कीटनाशक, ऐसे चलता था पूरा खेल पढ़ें पूरी खबर

  •   समदड़िया ग्रीन सिटी माढ़ोताल के रिहायशी मकान में 40 लाख का नकली कीटनाशक और दवाएं बरामद विभिन्न कंपनियों के रैपर, पैकिंग सामग्री और कीटनाशक दवाएं पकड़ी
  •  खजरी खिरिया बाईपास चौराहा स्थित अमर कृषि गोदाम से पकड़ा गया था करोड़ों का नकली यूरिया और कीटनाशक
  • जबलपुर और आसपास के करीब एक दर्जन दुकानों में सप्लाई होता था नकली माल प्रशासन ने दुकानें की सील

 द लोकनीति डेस्क जबलपुर
खेतों में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवाएं और रसायन बड़े पैमाने पर नकली तैयार किया जा रहा है। जबलपुर इसका बहुत बड़ा केंद्र बन गया है यहां बड़े पैमाने पर नकली दवाइयां कीटनाशक और पेस्टिसाइड तैयार किए जा रहे हैं। नकली दवाइयां और रासायनिक खाद बनाने वाले बाकायदा फैक्ट्री लगा कर इसे तैयार कर रहे हैं। इन लोगों ने जबलपुर सहित आसपास के कई जिलों में नकली खाद और रसायन करोड़ों रुपए के बेच डाले हैं। 


 रविवार को प्रशासनिक अमले ने  किराए के मकान में रखी थी करोड़ों की नकली खाद और रसायनिक दवाएं समदड़िया ग्रीन सिटी के गली नंबर 5 स्थित रिहायशी मकान जो कि किराए पर लिया गया था पर छापा मारा। घर के अंदर बड़ी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के कीटनाशक और एग्रोकेमिकल्स उत्पाद टीम को रखें मिले जांच में पाया गया कि एग्रोकेमिकल एवं ग्रोथ प्रमोटर खुले में बाहर से बुलाकर पैकिंग और अलग-अलग कंपनियों के लेबल लगाकर यहां से जबलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में फुटकर विक्रेताओं को नकली माल की सप्लाई किया करते थे।  कांक्षी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड किस ब्रांच ऑफिस के स्थानीय प्रबंधक फूल से लोधी है जो इसी रिहायशी मकान के ऊपरी हिस्से में रहता था। 21 दिसंबर को खजरी खिरिया बाईपास चौराहे स्थित अमर कृषि फार्म के गोदाम से संचालित अन्नपूर्णा एग्रो सेल्स नामक नकली खाद और कीटनाशक बनाने की फैक्ट्री पर की गई कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।


 30 लाख से अधिक का रॉ मैटेरियल मौके से किया बरामद
 उप संचालक कृषि एसके निगम ने बताया कि जांच के दौरान रिहायशी मकान से करीब 3000000 रूपए के विभिन्न उत्पाद रॉ मैटेरियल पैकिंग सामग्री रैपर आदि बरामद किए गए हैं संदेह के आधार पर मिले सभी उत्पादों की सैंपलिंग की जा रही है तथा दस्तावेजों की भी जांच पड़ताल चल रही है मौके पर मौजूद एसडीएम अधारताल ऋषभ जैन ने बताया कि खाद एवं कीटनाशक के इस विक्रय और भंडारण केंद्रों के सभी लिंक तलाशे जा रहे हैं तथा जिन फुटकर विक्रेताओं के यहां कीटनाशक और दवाओं की आपूर्ति की जाती थी उन्हें भी सील किया जा रहा है।
बिल बाउचर से पता चला कहां-कहां होती थी नकली खाद की सप्लाई


 समदड़िया ग्रीन सिटी में खाद और कीटनाशक के भंडारण केंद्र पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में दस्तावेजों की पड़ताल से मिली जानकारी के आधार पर जिले में स्थित 8 उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों को सील कर दिया गया है इन दुकानों को समदड़िया ग्रीन सिटी स्थित विक्रम भंडारण केंद्र से उर्वरक और कीटनाशकों की सप्लाई की जानकारी बिल बाउचर के परीक्षण के बाद मिली कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर उर्वरक और कीटनाशक का विक्रय करने वाली ऐसी दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई।


 इन फुटकर दुकानों को किया गया सील
जैन फुटकर विक्रेताओं की दुकानों को सील किया गया है उसमें ख़ुशी कृषि केंद्र सिहोरा, दीपांशु कृषि फार्म ग्राम खलरी, श्री साईं कृषि केंद्र बुढागर, श्री कृषि सेवा केंद्र पोडा, ओम कृषि केंद्र मझौली के गोदाम हरी ओम ट्रेडर्स लखनपुर, सत्य साईं कृषि केंद्र चरगवां और वासु कृषि केंद्र मझौली शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button