भाजपा का "फार्मूला 23" तैयार, इन तीन दिग्गजों के कंधो पर अहम ज़िम्मेदारी, मोदी-शाह ने इन दो नेताओं पर जताया भरोसा

पश्चिम बंगाल – अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको जीतने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज़ कर दी हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों में कम से कम 200 सीटें जीतने का टारगेट रखा हैं। इसके मद्देनज़र भाजपा ने हर जिले पर फोकस करने के लिए 'फार्मूला 23' बनाया हैं। इसमें अलग-अलग नेताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी गई हैं।
दरअसल, पार्टी ने बंगाल के 23 जिलों में जीत दर्ज करने के लिए 5 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 12 कर दी हैं। नए 7 पर्यवेक्षकों को और बढ़ाया गया हैं।
बंगाल के नए 7 केंद्रीय पर्यवेक्षक
- मध्य प्रदेश – प्रहलाद सिंह पटेल व नरोत्तम मिश्रा
- राजस्थान- गजेंद्र सिंह शेखावत
- झारखंड – अर्जुन मुंडा
- गुजरात – मनसुख मंडाविया
- उत्तर प्रदेश – डॉ. संजीव बाल्यान और केशव प्रसाद मौर्या
खास बात ये है की इन नए 7 पर्यवेक्षकों में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को शामिल किया गया हैं। मिश्रा पिछले एक माह से बंगाल के लगातार दौरे कर रहे हैं। अब पार्टी ने पर्यवेक्षक की ज़िम्मेदारी सौंपी है। जबकि राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहले ही बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में इन तीन दिग्गजों के कंधों पर जीत की अहम ज़िम्मेदारी हैं।
बता दे कि पहले 23 जिलों के लिए सुनील देवधर, विनोद सोनकर, दुष्यंत गौतम, विनोद तावड़े तथा अमित मालवीय को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया था।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बंगाल चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए प्रहलाद पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद हैं, जबकि नरोत्तम मिश्रा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भरोसा है, इसलिए दोनों नेता मिशन बंगाल में शामिल किए गए हैं।




