सभी खबरें

एक रात मच्छरों के काटने से शिवराज बौखलाए, सरकार की अव्यवस्था से सरकार ही परेशान… 

    एक रात मच्छरों के काटने से शिवराज बौखलाए, सरकार की अव्यवस्था से सरकार ही परेशान… 

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा:    कई घरों में बिजली नहीं, तो कई घरों में पानी नहीं लेकिन इन सभी समस्याओं से बढ़कर है मुख्यमंत्री जी को मच्छर काटने की समस्या। हाल ही में सीधी बस हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  चौहान वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मच्छरों के कांटने से पूरी रात सो नही पाए। जिससे क्रोधित होकर उन्होंने इंजीनियर को निलंबित कर दिया।

मुख्यमंत्री वहां जाकर पीड़ितों से मिल तो लिए लेकिन पीड़ितों की पीड़ा दूर नहीं कर पाए, बल्कि वहां के इंजीनियर की पीड़ा बढ़ा कर आए……. मुख्यमंत्री अपने ही लोगो की अव्यवस्था से परेशन हो गए। और वहां के सभी इंजीनियर को निलंबित कर दिया। पहले मुख्यमंत्री जी की मच्छरों को काटने से नींद खुल गई फिर रात करीब 2:30 बजे दवाई का छिड़काव किया गया। 3:30 बजे करीब उनकी आंख लगी तो तड़के सुबह 4:00 बजे पानी की टंकी भरने के लिए मोटर चला दी गई। मोटर की आवाज इतनी तेज थी कि सीएम की आंख फिर से खुल गई वे उठे और खुद जाकर उन्होंने मोटर बंद की। उनका गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने तुरंत गेस्ट हाउस के प्रभारी इंजीनियर को निलंबित कर दिया।

जब मच्छरों के कांटने से मुख्यमंत्री जी क्रोधित हो जाते है, तो क्यों वह पेट्रोल के और सिलिंडर के बढ़ते दामो पर लोगो की पीड़ा नही समझ पाते? उस वक़्त मुख्यमंत्री जी को क्यों क्रोध नही आता? 
पर आलम तो यह है कि इन सभी समस्याओं से बड़ी मुख्यमंत्री जी के मच्छर काटने की समस्या है…. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button