सभी खबरें

जबलपुर : जंगल में उतारी जा रही थी हजारों लीटर अवैध शराब , महुआ लाहन में लगानी पड़ी आग देखें video

 जबलपुर : देखें video जंगल में उतारी जा रही थी हजारों लीटर अवैध शराब , महुआ लाहन में लगानी पड़ी आग

  • गधेरी के जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश
  •  कच्ची शराब बनाने हेतु 10 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2000 लीटर लाहन किया गया नष्ट
  •  105 लीटर कच्ची शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त,  2 आरोपी गिरफ्तार

    देखें video- https://fb.watch/2ovGBP6see/

  द लोकनीति डेस्क जबलपुर
   गधेरी के जंगल में दबिश देते हुये 10 ड्रमों में भरा हुआ लगभग 2000 लीटर लाहन नष्ट करते हुये, तैयार की हुई 105 लीटर कच्ची शराब एवं  परिवहन में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।  खमरिया थाना अंतर्गत मंगलवार  को गधेरी  के जंगल में गौर नदी केे खरहर घाट के पास अवैध शराब उतारे जाने की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। जहाॅ 2 लोग  कच्ची शराब उतारते हुये दिखे जो पुलिस को देखकर जंगल मंे भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम राकेश कोल पिता मेवालाल कोल उम्र 20 वर्ष निवासी खरहर घाट चैकी गौर थाना बरेला, कमलेश कोल पिता स्व. शंकर कोल उम्र 26 वर्ष निवासी खरहर घाट चैकी गौर थाना बरेला बताये, मौके पर प्लास्टिक की 3 कुप्पियों मे उतारी हुई लगभग 105 लीटर कच्ची शराब  एवं कच्ची शराब बनाने हेतु 10 ड्रमों में लगभग 2000 लीटर लाहन  भरा हुआ मिला।

 
2000 लीटर लाहन किया नष्ट 
   ड्रमों में भरा 2 हजार लीटर लाहन जिससे लगभग 800 लीटर शराब बनायी जाती  नष्ट करते हुये मौके से 105 लीटर कच्ची शराब एवं  अवैध शराब के परिवहन मे प्रयुक्त की जा रही एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल  क्रमांक एमपी 20 एनएस 7262 जप्त करते हुये दोनो आरोपियो के विरूद्ध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खमरिया उप निरीक्षक निरूपा पाण्डे,  , सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, आरक्षक तिलक, अनिरूद्ध, शिवा, विमल, आशीष, की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button