सभी खबरें

मुश्किलों में घिरे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मानहानि का मुकदमा दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और बजरंग दल पर लगाया था गंभीर आरोप
  • भाजपा और बजरंग दल दोनों ही आतंकवादी संगठन ISI से पैसा लेते हैं : दिग्विजय सिंह
  • सुनवाई के लिए कोर्ट को 9 अक्टूबर की तारीख निर्धारित

अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने एक विवादित बयान को लेकर मुश्किलों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं | दरअसल, भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल को लेकर दिए गए कथित बयानों को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है | जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 9 अक्टूबर की तारीख दी है |

इसके तहत, भाजपा पूर्वांचल लीगल सेल के अध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा दिग्विजय सिंह के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज करवाया गया है | इसके तहत, राजेश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सितंबर 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और बजरंग दल पर आरोप लगाया था और कहा था कि दोनों ही आतंकवादी संगठन ISI से पैसा लेते हैं|

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा था कि बजरंग दल और भाजपा आईएसआई (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) से पैसा ले रहे हैं। अपने बयान पर घिरने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर सफाई भी दी थी |

उन्होंने लिखा कि बजरंग दल और भाजपा की आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा आईएसआई से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। मैंने यह आरोप लगाया है, जिस पर मैं आज भी कायम हूं। चैनल वाले यह सवाल बीजेपी से क्यों नहीं पूछते हैं ?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button