बताए PM Modi, इतनी चुनौतियों के बीच 971 करोड़ खर्च कर नए संसद भवन की जरूरत क्यों??

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रस्तावित नये संसद भवन की आधारशिला रखी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, शुभ मुहुर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परम्परागत विधि विधान के साथ आधारशिला रखी। नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास सेंट्रल विस्टा कार्यक्रम के तहत बन रहे नए भवन के इस कार्यक्रम में बस प्रतीकात्मक तौर पर शिलान्यास किया गया लेकिन इसका निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ हैं।
पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांगेस ने इसको लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा हैं। साथ ही एक सवाल भी पूछा हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा की – “नरेंद्र मोदी जी, ध्वस्त अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, हताश उद्योग-धंधों, मंहगाई, बेरोज़गारी, कोरोना से हो रही लाखों अंतहीन मौतों, बदतर स्वस्थ्य सेवाओं, किसान आंदोलन, सीमावर्ती तनाव, पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे बेतहाशा दामों सहित अन्य चुनौतियों के बीच 971 करोड़ खर्च कर नए संसद भवन की जरूरत क्यों?




