सभी खबरें

क्या शहरों के नाम बदलने से हो जाएगा प्रदेश का विकास?? उठी होशंगाबाद के नाम को बदलने की मांग

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर एवं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ईदगाह हिल्स का नाम गुरुनानक टेकरी की मांग की थी। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। इसी बीच अब उन्होंने होशंगाबाद का नाम बदलने की बात कहकर राजनीति को हवा दे दी हैं।

 रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कब तक लुटेरे हुशंगशाह के नाम से होशंगाबाद को पहचाना जाएगा। जिस लुटेरे ने हमारे मठ-मंदिरों को तोड़ा, भगवान भोले के मंदिर भोजपुर का शिखर तोड़ा, उसके नाम से नगर का नाम मंजूर नहीं हैं। मोक्षदायिनी पुण्य सलिला मां नर्मदा जिनके दर्शन मात्र से पुण्य मिलता हो, जिनके आशीर्वाद से मध्यप्रदेश के खेत लहलहाते हों, उनके नाम से नगर पहचाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने पहले ही संभाग का नाम नर्मदापुरम संभाग रखा है, अब नगर का नाम भी नर्मदापुरम रखने की मांग उठी है, जिसे पूरा किया जाएगा।

इस से पहले बुधवार को शहर के विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंध समिति एवं सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखने की मांग रख, इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सिख समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह समाज की इस मांग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाकर नाम परिवर्तन के हर सम्भव प्रयास करेंगे। शर्मा ने कहा कि सौभाग्यशाली हूं कि सिख समाज के वरिष्ठजन मेरे पास आए।

गौरतलब है कि बीते दिनों रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखने की मांग की थी। रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि कोई बताए कि 500 साल पहले यहां किसका मकान था। पहले तो यह गुरुनानक टेकरी थी। वोही नाम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि था यहां गुरुनानक जी के के चरण पड़े, ये भोपाल का सौभाग्य है कि, वो आज से 500 साल पहले भारत भ्रमण के दौरान राजधानी में रुके थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button