सभी खबरें

कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने की इसकी पुष्टि….

भोपाल/आयुषी जैन – पिछ्ले छह महीने से मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस में पिछले दिनों जमकर सियासी घमासान भी देखने को मिला। लेकिन अब ये घमासान खत्म हो गया हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मप्र विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया हैं।

इस से पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से वरिष्ठ विधायक डाॅ. गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, बालाबच्चन, एनपी प्रजापति और केपी सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के नाम सामने आए थे। लेकिन इनमें से किसी नाम पर सहमति नहीं बनी। अब कमलनाथ को ये पद सौंपा गया हैं।

इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा को इसकी जानकारी दे दी हैं। कांग्रेस के संगठन मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा प्रमुख सचिव, मप्र विधानसभा को इस सम्बन्ध में पत्र भेजा गया हैं।

वहीं, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इसकी पुष्टि कर दी हैं। प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष के बतौर प्रोटोकाल दिए जाने का भी आदेश जारी कर दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button