सभी खबरें

बड़वानी : कलेक्टर ने कादवी पहुंच कर देखा, आजीविका संवर्धन पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने कादवी पहुंच कर देखा, आजीविका संवर्धन पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ  ऋतुराज सिंह ने बुधवार को ग्राम कादवी पहुंचकर आजीविका संवर्धन पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां मौके पर उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की वहीं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को हिदायत दिया कि आजीविका संवर्धन हेतु लगने वाले फलों के पौधों हेतु उपलब्ध करवाई जाने वाली जमीन हेतु ऐसे स्वयं सहायता समूह का चयन करें, जिनके सदस्यों के पास स्वयं की भूमि नहीं है। जिससे योजना का उद्देश्य सफल हो सके।
      इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी विकास  खण्डो मे स्व सहायता समूहों को आजीविका संबर्धन हेतु फलदार पौधारोपण के लिये 350 हेक्टेयर शासकीय भूमियों का चिन्हांकन एवं सत्यापन किया जा रहा है। जिससे प्रत्येक विकासखंड में आजीविका समूह की महिलाओं को कम से कम 50 हेक्टर भूमि उपलब्ध करवाई जा सके। कलेक्टर ने बताया कि इस योजना के तहत चयनित स्व सहायता समूह की महिलाओं को 5 हेक्टर तक की भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button