सभी खबरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ – कोरोना काल (Corona) के दौरान देश व प्रदेश से आम आदमी सहित नेताओं (Leader's) अधिकारियों (Officers) के दुःखद निधन की खबरें सामने आ रहीं हैं। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के दौरान अब तक कई नेता (Leader's), मंत्री (Minister's), विधयाक (MLAs), अधिकारी (Officer) अपनी जान गंवा चुके हैं। 

इसी बीच अब कांग्रेस खेमे के लिए दुःखद खबर सामने आई हैं, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव (Madhav Singh Dhruv) का निधन हो गया हैं। वे 67 वर्ष के थे।

बताया जा रहा है कि धमतरी (Dhamtari) के सिहावा से विधायक रहे माधव सिंह की तबीयत दो दिनों से खराब थी। उन्हें ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) और फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) की समस्या हुई थी। जिसके बाद उन्हें धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें रायपुर (Raipur) रैफर किया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

इधर, कांग्रेस नेता के निधन की खबर आते ही पार्टी (Party) में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button