सभी खबरें

लंबी बीमारी के बाद Congress के दिग्गज नेता का निधन, 1 माह पहले हुए थे Corona से संक्रमित

जयपुर : कोरोना काल (Corona) के दौरान देश व प्रदेश से आम आदमी सहित नेताओं (Leader's) अधिकारियों (Officers) के दुःखद निधन की खबरें सामने आ रहीं हैं। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के दौरान अब तक कई नेता (Leader's), मंत्री (Minister's), विधयाक (MLAs), अधिकारी (Officer) अपनी जान गंवा चुके हैं। 

इसी बीच दुःखद खबर राजस्थान के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से आ रहीं है जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता कैलाश त्रिवेदी (Kailash Trivedi) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

बता दे कि 1 महीने पहले ही वह कोरोना संक्रमित (Corona) पाए गए थे। जिसके बाद भीलवाड़ा जयपुर (Jaipur) में उनका इलाज किया गया था।लेकिन 5 दिन पहले हालत बिगड़ने के बाद ही उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

कैलाश त्रिवेदी (Kailash Trivedi) के निधन की खबर आते ही कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button