सभी खबरें

DG पर कार्रवाई के मूड में सरकार, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस, इस दिन पुरुषोत्तम मिश्रा को होना पड़ेगा हाज़िर

DG पर कार्रवाई के मूड में सरकार, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस, इस दिन पुरुषोत्तम मिश्रा को होना पड़ेगा हाज़िर 

 भोपाल के डीजी पुरुषोत्तम मिश्रा द्वारा अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटने के बाद अब सरकार ने उन पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है. मुख्यमंत्री ने भी अपनी नाराजगी जताई थी वहीं गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें नोटिस भेजकर पद से बर्खास्त कर दिया गया था. 

 अब महिला आयोग ने भी डीजे पुरुषोत्तम मिश्रा को नोटिस भेजा है और इस मामले में अब 5 अक्टूबर को उन्हें हाजिर होना होगा. 

 इसके साथ ही मंत्रालय द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था जिसका जवाब उन्हें आज शाम तक देना है अगर आज शाम तक वह जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी. 

 वहीं दूसरी तरफ जिस युवती के घर पर डीजे पुरुषोत्तम मिश्रा पाए गए उसने ज्ञापन सौंपते हुए यह बात कही है कि उसकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है डीजे के पुत्र उनके बारे में अनर्गल बातें फैला रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है. युवती ने बताया कि वह ग्वालियर के एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनका 11 वर्ष का बेटा भी उनके साथ में ही रहता है. 

 साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस संसार में काम करती है उस संस्था द्वारा भी उनसे जवाब मांगा जा रहा है, उनकी जिंदगी उनका कैरियर सब कुछ दांव पर लगा हुआ है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button