3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Election Results Live : पंजाब में दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़े

Election Results Live : पंजाब में दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़े

पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बात करे पंजाब की तो यहां दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। CM चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, वे चमकौर साहिब सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर सीट से पीछे चल रहे हैं। जबकि, शुरुआती रुझान में अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़ गए थे। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।