सभी खबरें

खरगोन : किसानों को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

खरगोन /लोकेश कोचले :- जयभीम युवा संगठन खरगोन म.प्र. के कार्यकर्ताओं ने अतिवृष्टि से ग्रस्त किसानो को मुआवजा दिलवाये जाने की माँग के समर्थन मे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा हैं।

खरगोन जिले के ग्राम चिरिया के आदिवासी किसानों ने आज जय भीम युवा संगठन मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष कैलाश बिलवे के नेतृत्व में आज खरगोन कलेक्टर पर प्रदर्शन कर कलेक्टर  को ज्ञापन सौपा।

जिसमे उन्होंने कहा की वर्ष 2020 के मानसून सत्र के दौरान से अतिवृष्टि से फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं किंतु प्रभावितों के बार बार निवेदन करने पर भी चिरिया क्षेत्र के पटवारी द्वारा क्षतिग्रस्त फसलों का पंचनामा नहीं बनाया जा रहा हैं जिसके कारण प्रभावितों को आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही हैं ।
साथ ही हम आवास समस्या से भी ग्रस्त है और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों को योजना का लाभ नही मिल रहा हैं।

ज्ञापन के दौरान जय भीम युवा संगठन के पदाधिकारी नरेन्द्र सोलंकी, ओजस निहाले, कैलाश बिलवे व अन्य कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button