बंडा : सीएमओ ज्योति सुनेरे नगर की व्यवस्था पर दे रहीं हैं पूरा ध्यान

बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट – बंडा नगर की नगर परिषद में कुछ दिन पूर्व ही नवागत सीएमओ ज्योति सुनेरे ने पदभार ग्रहण किया है. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने सुबह 5:00 बजे से उठकर नगर में निरीक्षण करना और वार्ड वासियों को समझाना की सुरक्षा स्वच्छता बनाए रखना और वार्ड वासियों की शिकायत पर अपने कर्मचारियों से वार्ड की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाना।
यह उनका प्रतिदिन का नियम बन गया है इसी क्रम में उन्होंने वार्ड क्रमांक 2 में जाकर सफाई व्यवस्था देखी और सफाई व्यवस्था सुधर वाई और बंडा नगर के बीचो-बीच स्थित बिछुआ नाले को भी देखा और उसकी सफाई कराने के निर्देश अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए.

नगर में भ्रमण करने के साथ ही सौरई में स्थित कचरा डंपिंग ग्राउंड भी पहुंची और वहां की व्यवस्थाएं देखी और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए निर्देशित किया और साथ ही सभी वार्ड प्रभारियों की बैठक कर जलकर संपत्ति कर की वसूली के निर्देश दिए हैं. जहां कोरोना पॉजिटिव हैं वहां पर जाकर दिन हो या रात तत्काल पहुंचकर क्षेत्र को सैनिटाइज कराना क्षेत्र को कंटेंटमेंट बनाना और जो भी व्यवस्थाएं हैं वह सभी देखती हैं.




