निगमायुक्त के निर्देश पर निगम कर्मचारियों एवं केयर फ़ॉर यू संस्था के ,सदस्यों ने की साफ सफाई
निगमायुक्त के निर्देश पर निगम कर्मचारियों एवं केयर फ़ॉर यू संस्था के ,सदस्यों ने की साफ सफाई
स्वच्छता अभियान में नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा एनजीओ के सैंकड़ों पदाधिकारियो ने लिया भाग
जबलपुर : – विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मदन महल किले और बैलेंस रॉक पर नगर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सफाई के लिए नगर निगम की कई टीमों ने सहयोग किया जिसमें अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी सहभागिता कर ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का संकल्प लिया। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उनके द्वारा नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों और और धरोहरों के आसपास सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। निगमायुक्त के निर्देश के बाद आज रविवार के दिन स्वच्छता प्रभारी एवं सहायक आयुक्त एकता अग्रवाल,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक हर्षा पटेल, केयर फॉर यू संस्था के चेतन जोशी, संजय भैसवार, अंशु विश्वे, रवीश अरोरा, सुपरवाइजर मूर्ति, सहायक सुपरवाइजर मधु ने अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए ऐतिहासिक स्मारक एवं धरोहरों के आसपास सफाई एवं स्वच्छता का अभियान चलाकर इनके संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया।