सभी खबरें

भोपाल : आधे शहर में आज से लॉक डाउन लागू, ये इलाके रहेंगे पूरी तरह से बंद, सिर्फ ये रहेगा चालू

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए एक बार फिर शहर को लॉक डाउन करने का फैसला लिया गया हैं। हालांकि इस दौरान पूरा शहर लॉक डाउन नहीं रहेगा। शहर के 25 इलाके लॉकडाउन रहेंगे।

ये लॉकडाउन 21 जुलाई रात 8 बजे से शुरु हो चुका हैं। आने वाली 24 जुलाई सुबह 6:00 बजे ये रहेगा। बागसेवनिया में 25 जुलाई तक और भेल क्षेत्र के कई इलाके 29 जून तक लॉकडाउन रहेंगे।

बता दे कि जिला प्रशासन ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से चर्चा कर ये फैसला लिया। एसडीएम को अधिकार दिया गया है कि वो अपने क्षेत्र के हालात देखकर लॉकडाउन का फैसला लें।

लॉकडाउन की अवधि में किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की इजाज़त नहीं रहेगी। सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी और शव यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं होगी। सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में आवश्यक चीजों की सप्लाई नगर निगम द्वारा की जाएगी। 

भोपाल में ये रहेगा बंद 

बागसेवनिया, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, जुमेराती, मारवाड़ी रोड, लखेरापुरा, लोहाबाजार, सराफा बाजार, इमामी गेट, कमला नगर, मंगलवारा, कुम्हारपुरा, खजांची गली, गुर्जरपुरा, सिलावटपुरा, न्यू इतवारा रोड, जुमेराती, चौक जैन मंदिर पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रहेंगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button