सभी खबरें

Follow Up:- भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने की पीड़िता किरन राजपूत की मदद का ऐलान

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने की पीड़िता किरन राजपूत की मदद का ऐलान 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा नें अब ट्वीट कर पीड़िता किरन राजपूत की मदद का ऐलान किया है.  ट्वीट में साध्वी प्रज्ञा ने लिखा कि Kiran Rajput मैं तुम्हारी समस्या जानना चाहती हूं और पूरी तरह से हेल्प करूंगी। तुम मुझे 7071499999 इस पर कॉल करो या फिर मुझे अपना नंबर दो।

https://twitter.com/SadhviPragya_MP/status/1284407711510130688?s=19

क्या है पूरा मामला :-

मध्यप्रदेश में राजनीति चरम पर है इस बीच सरकार बदल गई. पर राजधानी भोपाल जहां पर सभी मंत्री अधिकारियों का निवास होता है वहां के गोविंदपुरा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल सका है. करीब आधे दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला किया था. बता दें कि मोहल्ले में रहने वाले ही कुछ मनचले युवक उसके घर के सामने हर रोज इकट्ठे होकर गाली गलौज करते थे. जिस पर जब उसने उन लोगों को मना किया तो उन्होंने तरुण सिंह राजपूत की जान ले ली.

 तब से लगातार उनकी बेटी किरन राजपूत सरकार से गुहार लगा रही है कि इन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो.. The Lokniti ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था… पर अभी तक किरण (Kiran Rajput)को कोई न्याय नहीं मिल पाया है..

आज किरन ने ट्वीट कर कहा कि हमारे गवाहों के बयानों में फेरबदल कर दिया गया है उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर हत्यारों के पक्ष में conclusion निकले ऐसा chargesheet तैयार किया गया है. उसने अपने 15 गवाहों के साथ पुलिस अधिकारी आर एन चौहान के खिलाफ कारवाई की मांग की है. साथ ही कहा है कि आर एन चौहान रिश्वतखोर है उसके बैंक बैलेंस और कॉल रिकॉर्ड की जांच कराई जाए. ट्वीट के माध्यम से यह भी बताया कि इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर ने मेरा फोन नंबर ब्लॉक कर रखा है. और अब चार्जशीट भी बिगाड़ दी है. किरण राजपूत ने ट्वीट कर कहा कि मैं गोविंदपुरा थाना एसआई आर एन चौहान के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती हूं उन्होंने हत्यारों के सहयोगियों से रिश्वत लेकर ऐसी चार्जशीट तैयार की है कि हत्यारों के सभी 8 सहयोगी बच जाएं पुलिस के स्वतंत्र गवाह हत्यारों के रिश्तेदारों को बनाया गया है.

 इन सभी ट्वीट के साथ किरण राजपूत ने ट्वीट कर यह भी कहा कि अगर मुझे जीते जी रिश्वतखोर आर एन चौहान के कारण न्याय नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी.

 वही आज करीब 3 घंटे पहले किरण राजपूत में कोई कर बताया था कि उसे डीआईजी ने गोविंदपुरा थाना में मीटिंग के लिए बुलाया है. हमारी दो मांगे हैं जिन्हें पूरी की जाए.

1. रिश्वतखोर आरएन चौहान के खिलाफ कार्रवाई हो.

2. मेरे पिता के हत्या में 8 सहयोगी हैं जिन्हे गिरफ्तार कराया जाए.

 अब फिर से किरण राजपूत ने कहा है कि मैंने अपनी सारी बातें डिपार्टमेंट के सामने रखी पर कोई भी गलती मानने को तैयार नहीं है रिश्वतखोर RN Chauhan ने जो चार्जशीट में गड़बड़ी थी उसे कोर्ट में पेश किया जा चुका है. किरण राजपूत ने कहां की हमारी मांग की कि रिश्वतखोर को निलंबित किया जाए और उस चार्जशीट को बर्खास्त कर नई चार्जशीट बनाई जाए..

 पर किरण के ट्वीट के मुताबिक उसकी दोनों ही कंडीशन को मना कर दिया गया है. किरण ने ट्वीट कर कहा कि मैं और संघर्ष करूंगी.. 

 

सम्बंधित खबरें यहां पढ़ें :- 

https://thelokniti.com/news/govt-change-but-the-conditions-remains-same

https://thelokniti.com/news/bhopal-after-lockdown-criminals-are-always-out-of-control

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button