21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल में लॉक डाउन के दौरान भी नहीं मान रहे बदमाश ! विवाद में एक व्यक्ति को निर्ममता से मार डाला

भोपाल में लॉक डाउन के दौरान भी नहीं मान रहे बदमाश ! विवाद में एक व्यक्ति को निर्ममता से मार डाला

भोपाल :- घटना गोविंदपुरा के एकता नगर की है जहां पर आधे दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला किया. और उसके सर पर लोहे की रॉड उसे चोट कर जान से मार डाला. 

 एकता नगर का रहने वाला तरूण सिंह राजपूत अपने परिवार के साथ रहता था. मोहल्ले में ही रहने वाले कुछ मनचले युवक उसके घर के सामने ही एक इकट्ठे होकर रोज अपशब्द एवं गाली-गलौच करते थे. जिससे तरुण सिंह आए दिन परेशान रहता था. तरुण सिंह की पत्नी ललिता ने रोज गाली गलौज कर रहे युवकों को घर के सामने  गाली गलौज करने से रोका जिसके बाद विवाद बढ़ गया. सभी 1012 युवक तरुण सिंह के घर में घुस आए. विवाद इतना बढ़ गया कि मनचले युवकों ने तरुण सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार किया.

 जिसके बाद शनिवार को तरुण सिंह की मौत हो गई.

 एएसआई अरविन्द कौरव ने बताया कि कि इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. कुछ फरार आरोपियों की लगातार तलाश जारी है.

 वहीं अब फेसबुक पर खुद को तरुण राजपूत की बेटी बताने वाली किरन राजपूत ने पोस्ट कर पिता की मौत के लिए न्याय की गुहार लगायी है. 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।