सभी खबरें

सरदारपुर : रोजगार सहायक को हटाने की मांग, CEO को दिया गया ज्ञापन 

सरदारपुर कि बोला ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक जीवन लाल मारु द्वारा अभद्रता एंव कार्य मे लापरवाही को लेकर CEO सरदारपुर शैलेंद्र सिंह शर्मा को दिया ज्ञापन। 

सरदारपुर से जगदीश मारू  की रिपोर्ट – पुरा मामला ग्राम पंचायत बोला का हैं। जहां के रोजगार सहायक जीवन लाल मारु के द्वारा फर्जी बिल लगाकर एवं  वित्तीय अनियमितता को लेकर सरपंच, उपसरपंच तथा ग्रामीणो ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह शर्मा जनपद सीईओ सरदारपुर से रोजगार सहायक को हटाने की मांग की हैं।

ज्ञापन मे बताया जा रहा है कि रोजगार सहायक जीवनलाल मारू द्वारा ग्राम पंचायत बोला में यदि ग्रामवासी कोई भी प्रमाण पत्र बनवाते हैं तो बिना रूपये लिए कोई भी कार्य नहीं किया जाता हैं। हर कार्य के रुपये मांगे जाते हैं। यहीं नहीं आम लोगों से अभद्रता तथा गाली गलोच भी कि जाती हैं। ग्रामीणो के साथ संरपच भी रोजगार सहायक जीवनलाल मारू से परेशान हैं। क्योंकि जीवनलाल मारु के द्वारा फर्जी बिल लगाकर वित्तीय अनियमितता भी की गई हैं।
साथ ही जीवनलाल मारू के कार्य की जांच कर कठोर स कठोर कार्यवाही की मांग की गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button