सभी खबरें

गुना मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बनाई टीम, मामले की जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट

गुना मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बनाई टीम, मामले की जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट

गुना मामले पर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने टीम बनाई है, जो कल यानि 17 जुलाई को गुना पहुंचकर मामले की जांच करेंगे और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

मध्यप्रदेश में गुना मामले को लेकर बयानबाजी का सिलसिला लगतार जारी है। कांग्रेस लगतार शिवराज सरकार पर आरोप लगा रही है राहुल गाँधी ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश की सरकार को घेरा है। जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गाँधी पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने घटना होते ही कलेक्टर एसपी को बदल दिया है.

 प्रदेश में कानून व्यवस्था का पालन किया जाएगा, कांग्रेस सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था, पर भारतीय जनता पार्टी सरकार में जो भी कानून के खिलाफ जाएगा उस पर कार्रवाई होगी.
वहीँ प्रियंका गाँधी ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है
प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर कही यह बात :-
गरीबों पर हमला
दलितों पर हमला
किसान पर हमला
लोकतंत्र पर हमला
यही तो है भाजपा का चाल,चेहरा और चरित्र
इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस जी जान से लड़ेगी

वहीँ पी सी शर्मा ने भाजपा पर किसान और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे सोशल मीडिया बाद सरकार ने एक्शन लिया है।जबकि यह ज्योतिरादित्य सिंधिया का संसदीय क्षेत्र रहा है .सिर्फ एसपी और कलेक्टर को हटाना ही उचित कार्रवाई नहीं है। कानून व्यवस्था शिवराज सिंह चौहान की पूरी तरह से चौपट है।  

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button