घर चलें :- नमस्कार! मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं, श्रमिक भाई-बहन घर जाना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क करें
.jpeg)
घर चलें :- नमस्कार! मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं, श्रमिक भाई-बहन घर जाना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क करें
मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- फिल्म जगत के अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood)भले ही रील लाइफ में विलेन का किरदार निभाते हैं, पर रियल लाइफ में वह असली हीरो हैं. सोनू सूद इन दिनों लगातार श्रमिकों(MigrantWorkers) को मुंबई से उनके घर की तरफ भेज रहे हैं.
आज फिर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल के जरिए श्रमिकों की मदद हेतु नंबर जारी करते हुए कहा कि,
नमस्कार, मैं आपका दोस्त सोनू सूद बोल रहा हूं, मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों एवं बहनों आप अगर मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें. 18001213711 या अपना नाम और पता व्हाट्सएप करें. नंबर है 9321472118, साथ ही यह बताएं कि आप कितने लोग हैं और अभी कहां पर हैं, मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे, हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी.
धन्यवाद
https://www.instagram.com/p/CArWTnaAwYk/?igshid=qwuqv1b4ipxd
सोनू सूद नया जानकारी अभी एक घंटा पूर्व ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है. सोनू सूद ने बताया कि कांटेक्ट नंबर शेयर करते ही उनके पास हजारों मैसेजेस आए हैं.
सोनू सूद ने टि्वटर हैंडल पर कहां की आपके संदेश हमें इस रफ़्तार से मिल रहें हैं। मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहें हैं हर किसी को मदद पहुँचे! लेकिन अगर इस में हम कुछ मेसजेज़ को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा 🙏
साथ ही वीडियो भी साझा की है.
https://twitter.com/SonuSood/status/1265494648857989121?s=19

.jpeg)


