सभी खबरें

Corona Update -: जबलपुर में 6 नए केस पॉजिटीव मिले, जिले में पॉजिटीव केस की संख्या बढ़कर 153 पहुँच गई है

मध्यप्रदेश /जबलपुर (Jabalpur) -:  जिले में आज भी कोविड-19 (Covid) वायरस के नए केस पॉजिटिव जबलपुर मिले है। आईसीएमआर (ICMR) और मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी (Vayrolaji) से मिली 89 सैम्पलों की रिपोर्ट में 6 नए केस पॉजिटीव निकले है इसके बाद अब जबलपुर जिले में पॉजिटीव केस की संख्या बढ़कर 153 पहुँच गई है।

बुधवार को भी संक्रमित मिले पॉजिटिव व्यक्ति गोहलपुर-चांदनी चौक(Gohlpur-chandni chok) और सर्वोदय(Srvoday) इलाके के निकले है। आज के पॉजिटीव केस मिलाकर अब जबलपुर में 153 का आंकड़ा पहुँच गया है। कोरोना(Corona) पॉजिटीव केस के 62 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घर भी चले गए है जबकि 8 व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबलपुर में अभी भी 83 केस एक्टिव है। आज जबलपुर कलेक्टर भरत यादव(Bhrt yadv) ने लोगो से अपील की है कि लॉकडाउन(Lockdown) में मिली राहत का गलत फायदा न उठाएं। वही जिला प्रशासन ने कंटेन्मेंट जॉन को बढ़ा दिया है।चांदनी चौक(Chandni chok) में आज एक जॉन का बढ़ाया गया है जिसके बाद अब कंटेन्मेंट जॉन शहर में 14 हो गए है जबकि शहर के बाहर 3 कंटेन्मेंट जॉन बनाये गए है।

कंटेन्मेंट जॉन के रहवासियों से कलेक्टर भरत यादव ने अपील की है कि कंटेनमेंट जॉन के निर्देशों का पालन करें और जैसे ही लगता है कि अब कंटेनमेंट जॉन को खत्म किया जा सकता है तो जिला प्रशासन वह भी करेगा लेकिन इसके लिए स्थानीय लोगों को निर्देशों का पालन करना  अतिअवशयक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button