सभी खबरें
खाद्यान्न को लेकर सरकार सजग, भारी मात्रा में खरीदी गई गेंहू

बड़वानी: कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान खाद्यान की कमी न झेलनी पड़े इसके मद्देनजर जिले में 15 अप्रैल से प्रारंभ गेंहू खरीदी के तहत अभी तक समस्त 26 केंद्रों पर 1426 किसानों से 54814.45 क्विंटल गेंहू क्रय किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी बीके कोष्ठा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अभी तक निम्न मात्रा में गेंहूँ की खरीद विभिन्न गेंहूँ क्रय केंद्रों पर की गई है:
- ओझर में 44 किसानों से 1263 क्विंटल,
- अंजड़ में 66 किसानों से 3326 क्विंटल,
- तलवाड़ा बुजुर्ग में 86 किसानों से 3415.50 क्विंटल,
- ब्राहम्णगाॅव में 114 किसानों से 3769 क्विंटल,
- दवाना में 43 किसानों से 1546 क्विंटल,
- बोरलाय सोसायटी के तहत तलुन में 79 किसानों से 3159 क्विंटल,
- बड़वानी सोसायटी के तहत तलुन में 90 किसानों से 3638.50 क्विंटल,
- खाण्डेराव मार्केटिंग सोसायटी के माध्यम से अंजड़ में 70 किसानों से 3407 क्विंटल,
- मढ़गांव में 62 किसानों से 1913.47 क्विंटल,
- तलवाड़ाडेब में 83 किसानों से 3795 क्विंटल,
- रणगांव में 51 किसानों से 2073.47 क्विंटल,
- पाटी में 9 किसानों से 348 क्विंटल,
- धनोरा में 6 किसानों से 190.50 क्विंटल,
- राजपुर में 44 किसानों से 1703.50 क्विंटल,
- सिलावद में 25 किसानों से 633 क्विंटल,
- बलवाड़ी में 41 किसानों से 1342.51 क्विंटल,
- ठीकरी में 62 किसानों से 2718 क्विंटल,
- पलसूद में 29 किसानों से 822.50 क्विंटल,
- खाण्डेराव विपणन संस्था ठीकरी के राजपुर में 53 किसानों से 2196 क्विंटल,
- आदिम जाति सहकारी संस्था मोयद के तहत पानसेमल में 46 किसानों से 1205 क्विंटल,
- खेतिया में 9 किसानों से 244.50 क्विंटल,
- सहकारी संस्था बोरलाय के तलुन केन्द्र पर 100 किसानों से 4472 क्विंटल,
- भमोरी में 56 किसानों से 2161 क्विंटल,
- सहकारी संस्था बड़वानी के तलुनखुर्द केन्द्र पर 74 किसानों से 2740.50 क्विंटल,
- सहकारी संस्था दवाना के कुआ केन्द्र पर 45 किसानों से 1542 क्विंटल,
- निवाली में 39 किसानों से 1189.50 क्विंटल गेंहू खरीदा गया है।
संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया कि रिपोर्ट




